Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर्जरी के लिए जनता से ओलिम्पिक धावक जेम्स की अपील

लंदन 
ब्रिटेन के ऐथलीट जेम्स डासालोउ ने अपने करियर को बचाने के लिए जनता से गुहार लगाई है। जेम्स को सर्जरी की जरूरत है लेकिन उनके पास इसके लिए पर्याप्त धन नहीं है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओलिम्पिक धावक जेम्स को सर्जरी के लिए 25,000 डॉलर की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने जनता से मदद मांगी है। लंदन और रियो ओलिम्पिक खेलों में हिस्सा ले चुके जेम्स चोटिल होने के कारण इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए। उन्हें पैर में चोट आई थी।  

जेम्स ने बयान जारी कर कहा, ‘सर्जरी मेरे करियर में सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका मैं सामना कर रहा हूं। प्रशिक्षण के दौरान मुझे पैर में दर्द हुआ था और सर्जन का कहना है कि मुझे इसके लिए सर्जरी की जरूरत है।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं टोक्यो-2020 ओलिम्पिक खेलों में हिस्सा लेना चाहता हूं। मेरे पास किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा नहीं है और ऐसे में इस सर्जरी का खर्चा मुझे खुद उठाना है।’ ऐसे में जेम्स ने क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया है और इसे जारी करने के कुछ घंटों बाद ही करीब 10 प्रतिशत फंड जमा भी कर लिया। उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा भी किया।