महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से विख्यात हैं। एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं, लेकिन आज की तारीख में उनकी छवि पहले जैसी ही बनी हुई है।टीम इंडिया में ना सही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही हैं और टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आते हैं।
आईपीएल सीजन-2018 में कुछ लोग धोनी के खेल पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट आगे बढ़ने लगा माही ने सबकी बोलती बंद कर दी। साल 2018 में हुए आईपीएल की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स के ही हाथ लगी। धोनी एक से बढ़कर एक विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में जो रिकॉर्ड्स बनाए हैं, उन्हे तोड़ना असंभव तो नहीं लेकिन बेहद कठिन जरूर है।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के
माही आईपीएल के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने खिलाड़ी बने। उन्होंने कुल आईपीएल सीजन-11 में कुल 10 इनिंग खेली तथा 27 छक्के जड़े। आईपीएल इतिहास में धोनी के नाम 183 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। बता दें कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने भी 183 छक्के लगाए हैं। जहां धोनी ने महज 153 इनिंग्स में यह रिकॉर्ड बनाया है, वहीं रोहित शर्मा ने 164 इनिंग्स में इतने छक्के जड़े हैं।
धोनी की शानदार स्टंपिंग
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी का नाम है महेंद्र सिंह धोनी।उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 32 स्टंपिंग की हैं। जबकि कोलकाता के रॉबिन उथप्पा ने भी 32 स्टंपिंग की हैं।
7 बार पहुंचे फाइनल में
आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ही 7 बार फाइनल्स में पहुंच सकी है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। धोनी के अलावा किसी भी खिलाड़ी की टीम इतनी बार आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है।
तीन बार जीता आईपीएल
चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2010, 2011 तथा साल 2018 में यह कारनामा कर दिखाया।आईपीएल के पहले साल से लेकर 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे, इसके बाद इस टीम पर 2 साल के लिए बैन लग गया। इस दौरान उन्होंने पुणे सुपरजाइंट्स की 2016 में कप्तानी की थी। साल 2017 में स्टीव स्मिथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। लेकिन साल 2018 में धोनी एक बार फिर से सीएसके कप्तान के रूप में लौट आए।
Herald