Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन के अनुसार जो रूट या ओएन मॉर्गन नहीं, बल्कि इंग्लैंड का यह खिलाड़ी आईपीएल में आसानी से बना सकता हैं अपनी जगह

इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेली जा रही टी-10 क्रिकेट लीग का चरम अपने रोमांच पर है।  टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के जबरस्त क्रेज के बीच अब टी-10 क्रिकेट भी दर्शकों के जेहन में अपनी जगह बनाने की राह पर खड़ा है। इस टी-10 लीग के दूसरे सीजन में शारजाह में क्रिकेट जगत के कई स्टार और दिग्गज खिलाड़ी जुटे हैं।

टी-10 लीग से खिलाडियों की नजरें हैं आईपीएल नीलामी पर

टी-10 लीग के पहले सीजन में तो गिने-चुने ही बड़े खिलाड़ी खेलते दिखे थे लेकिन इस लीग के दूसरे सीजन में दुनिया भर के कई मौजूदा स्टार खिलाड़ी खेलते दिख रहे हैं।

ये खिलाड़ी अपनी जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत कुछ दिनों बाद होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में अपना दावा पेश करने की कोशिश में हैं।

इंग्लिश खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेल नीलामी के लिए किया दावा पेश

इनमें से इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी खास दावा ठोका है। जॉनी बेयरस्टो टी-10 लीग में केरला नाइट्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

टी-10लीग में विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं और इन सबके बीच इंग्लिश खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने शुक्रवार को खेले गए 22वें मैच में जबरदस्त छाप छोड़ी है और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

जॉनी बेयरस्टो की 24 गेंदों में 84 रन की पारी से माइकल वॉन खुश

माइकल वॉन ने कहा जॉनी के लिए ये है आईपीएल में आने का बढ़िया तरीका

शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट मैदान में केरला नाइट्स और बंगाल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने केरला नाइट्स को मिले 124 रनों के लक्ष्य को अपनी 24 गेंदों में 84 रनों की पारी की मदद से केवल 8.4 ओवर में ही हासिल करवा लिया।

जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 84 रनों की अपनी तूफानी पारी के दौरान 6 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इस पारी को देखने के बाद  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खुशी जतायी है और साथ ही ट्वीट कर कहा कि “जॉनी बेयरस्टो के 24 गेंदों में 84 रन…. ये आईपीएल में आने का बढ़िया तरीका है।”

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post माइकल वॉन के अनुसार जो रूट या ओएन मॉर्गन नहीं, बल्कि इंग्लैंड का यह खिलाड़ी आईपीएल में आसानी से बना सकता हैं अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.