भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. मैच के बाद विराट कोहली ने ओकीफी और मार्कवा द्वारा भारतीय खिलाड़ीयों के लिए किए गए अपमान का बदला लिया है. बता दें, मयंक अग्रवाल को ओकीफी ने फाक्स स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते हुए कहा था, ‘‘संभवत: उसने रेलवे के कैंटीन स्टाफ के खिलाफ शतक जड़ा.
विराट कोहली ने ऐसे लिया अपमान का बदला

बता दें, मार्क वॉ यह कहने से नहीं चूके थे कि भारत में घरेलू क्रिकेट में 50 रन का औसत ऑस्ट्रेलिया में 40 के औसत के बराबर है. अब इस बयान और अपमान का भारतीय टीम के कप्तान ने बदला लिया है. उन्होंने कहा,
‘हमारा प्रथम श्रेणी ढांचा बेहतरीन है और यही कारण है कि हम जीत रहे हैं. इसका श्रेय भारत में प्रथम श्रेणी ढांचे को जाता है जो भारत में हमारे तेज गेंदबाजों को चुनौती देता है और इससे उन्हें विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है.’
जिससे यह साफ़ हो जाता है कि कोहली की प्रतिक्रिया पूर्व लेग स्पिनर ओकीफी और मार्क वा के लिए थी.
जसप्रीत बुमराह ने भी करी रणजी ट्राफी की तारीफ

मेलबर्न टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे जसप्रीत बुमराह ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी सफलता में रणजी ट्रॉफी के योगदान का जिक्र किया. बुमराह ने कहा,
‘हम कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और हमें रणजी ट्रॉफी में काफी ओवर गेंदबाजी करने की आदत है, इसलिए शरीर इसके लिए तैयार रहता है.’
सलामी बल्लेबाज की परेशानी थोड़ी कम हुई है

बता दें पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ उन्होंने 170 रन की भागीदारी की. पुजारा ने अपना 17वां शतक लगाया.
भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी समस्या कई दिनों से चली आ रही थी वो सलामी बल्लेबाज का लगातार असफल होना था. लेकिन इस मैच में हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने पहले के सलामी बल्लेबाज के अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ओकीफ और मार्क वॉ ने तीसरे टेस्ट के दौरान किया था भारतीय खिलाड़ियों का अपमान, अब विराट कोहली ने ऐसे लिया बदला appeared first on SportzWiki Hindi.