स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। आपको जानकारी में बता दें भारत के 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 291 रन पर सिमट गई। लेकिन इस टेस्ट में 'विराट ब्रिगेड' ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है, तो चलिए एक नजर डालते है।
* भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है।
* 2003 के बाद भारत ने एडिलेड मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट जीता है।
* एडिलेड मैदान पर 12 टेस्ट में भारत की यह दूसरी जीत है।
* विराट कोहली इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए है।
* विराट कोहली ने (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सर्वाधिक टेस्ट जीतने के मामले में एमएस धोनी और एमएके पटौदी की बराबरी कर ली है।
* भारतीय टीम ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पहला टेस्ट मैच जीता है।
* कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज बैडमेन का लगभग 80 साल पुराना सबसे तेज़ एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तौड़ दिया है।
* एडिलेड टेस्ट में कुल 35 बल्लेबाज कैच आउट हुए जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
* इसी साल कैपटाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट में 34 कैच हुए थे।
* भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने करियर के छठे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ने एक टेस्ट में कुल 11 कैच लपके है। उन्होंने जैक रसेल व एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मामले में उन्होंने धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़े:-
इस भारतीय क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहले ही मैच में बनाया ये विश्व रिकॉर्ड
विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाता है ये खिलाड़ी, ICC ने किया 'बैन'
गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!
Herald