भारतीय टीम पहला टेस्ट शानदार ढंग से जीत चुकी है. इसी के साथ भारतीय टीम 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीत पाया है. इस जीत में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अगर भारतीय टीम की बल्लेबाजी कि बात करें तो वो कोई खास नहीं रही.अगर चतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को छोड़ दें तो किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही था.
के एल राहुल ने एक बार किया निराश

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल बहुत दिनों से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे हैं. पहले टेस्ट में भी इनका प्रदर्शन कोई ख़ास नहीं रहा. अब ये कयास लगाएं जा रहे हैं दूसरे टेस्ट से इनका पत्ता साफ़ हो सकता है. पृथ्वी शॉ चोट से उभर रहे हैं. अगर वो चोट से उभर गएं तो के एल राहुल अगले मैच में टीम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं.भारतीय टीम के पास पार्थिव पटेल के रूप में भी सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बेहतर विकल्प है.
रोहित शर्मा हो सकते हैं टीम से बाहर!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में ‘गैरजिम्मेदाराना’ शॉट खेलकर आउट होने के बाद रोहित शर्मा के पास दूसरी पारी में खुद को साबित करने का मौका था. रोहित शर्मा दूसरी पारी में अपनी गलती को नहीं सुधार पाए और एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट खेलने के बाद ड्रॉप हुए रोहित शर्मा ने 10 महीने बाद टेस्ट टीम में एंट्री की है. लेकिन पहले ही मैच में वह इस मौके को भुनाने में नाकाम साबित हुए हैं.
हनुमा विहारी की हो सकती है वापसी!

प्रैक्टिस मैच में हनुमा विहारी को खिलाए जाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को तरजीह दी गई. लेकिन मैच की दोनों ही पारियों में वह फ्लॉप रहे. जहां पहली पारी में रोहित शर्मा ‘गैरजिम्मेदाराना’ शॉट खेलकर 37 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, दूसरी पारी में वह मात्र एक ही रन बना पाए और पवेलियन लौट गए. अब अगले मैच में हनुमा विहारी वापस आ सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टेस्ट मैच में जीत के बावजूद टीम से बाहर हो सकते हैं ये दो भारतीय खिलाड़ी! appeared first on SportzWiki Hindi.