ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को साउथ अफ्रीका में हुए बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल का क्रिकेट से प्रतिबंध लगा दिया गया था. जिसके बाद उनको आईपीएल जैसे टी-20 लीग से भी बाहर कर दिया गया. इसके बाद बीपीएल से भी बाहर कर दिया गया. लेकिन अब ये खबर आ रही है कि स्टीव स्मिथ बीपीएल में खेलेंगे.
गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ

बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. अब पांच जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेल सकते हैं. उन्होंने टीम के साथ करार कर लिया है और जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ेंगे.
स्मिथ पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह खेल रहे हैं

स्मिथ पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह खेल रहे हैं. बीसीबी प्रवक्ता जलाल युनूस ने कहा,
‘हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके क्योंकि दूसरी फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई थी. हमें आज चार फ्रेंचाइजी ने ईमेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापस ले ली है.’
गौरतलब है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले कोमिला विक्टोरियंस को जो पत्र लिखा है उसमें कहा गया था कि 11 दिसंबर को मीरपुर में बीसीबी मुख्यालय में हुई बैठक में फ्रेंचाइजियों ने इस पर विरोध जताया है.
ऐसे अन्य फ्रेंचाइजी ने जताई थी आपत्ति

इसके बाद इस मसले को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास भेज दिया गया था. पत्र में कहा गया था,
“खिलाड़ियों के ड्राफ्ट नियम फ्रेंचाइजी को ड्राफ्ट से बाहर के खिलाड़ी को सीधे किसी और खिलाड़ी के स्थानापन्न के तौर पर शामिल करने की इजाजत नहीं देते हैं. इस बात को और फ्रेंचाइजियों की बात को ध्यान में रखते हुए बीसीबी ने बीपीएल गर्वनिंग काउंसिल के स्मिथ को बाहर रखने के फैसले को कायम रखा है. इस कारण स्मिथ बीपीएल-2019 का हिस्सा बनने के योग्य नहीं हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट से प्रतिबंधित होने के बावजूद इस टीम से खेलेंगे ‘स्टीव स्मिथ’ appeared first on SportzWiki Hindi.