Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: विराट कोहली ने फिर की ये बड़ी गलती, भारत को कही महंगी न पड़ जाए कप्तान की ये चूक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत लग रही है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपने शुरूआती छ विकेट गवां दिएं हैं. दूसरे दिन आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके दिए. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका दिया. तो वहीँ इशांत ने छठा विकेट लिया.

विराट कोहली ने लिया अजीबो गरीब रिव्यु 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में एक ऐसा रिव्यु लिया जिसे देख सब हैरान हो गएं. दूसरे दिन टी के पहले मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने थे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड गेंद लेग स्टंप के बाहर गई ऋषभ पंत ने गेंद को पकड़ते हुए जोरदार अपील करी. इसके बात विराट कोहली ने बिना कुछ सोचे समझे तुरंत रिव्यु ले लिया.

यहाँ देखें वीडियो

इसके बाद रिप्ले में साफ़ दिखा गेंद दूर-दूर तक बल्ले में नहीं लगी. ये सब देख के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. धोनी जब कप्तान थे तब हर फैसला सोच समझ के लेते थे.

आश्विन ने ख्वाजा को डीआरएस के जरिए आउट किया 

39.3 ओवर में अश्विन की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (28) के बल्ले का किनारा लगा. अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें नॉटआउट करार दिया. जिसके बाद भारत के डीआरएस लेने पर रीप्ले में साफ हुआ कि गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई. इसके बाद ख्वाजा को पवेलियन लौटना पड़ा.इससे पहले पारी के पहले ही ओवर में एरॉन फिंच (0) को ईशांत शर्मा ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को शून्य पर पहला झटका लगा.

भारत की पहली पारी 250 रन सिमट गई थी 

भारत की पारी 250 रनों पर सिमट गई. भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. ये तो चेतेश्वर पुजारा थे, जिनके शतक (123 रन)  की बदौलत भारत की पहली पारी 250 के पार जा पाई. नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए. यह चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट में 16वां और ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक है. पुजारा ने 123 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post वीडियो: विराट कोहली ने फिर की ये बड़ी गलती, भारत को कही महंगी न पड़ जाए कप्तान की ये चूक appeared first on SportzWiki Hindi.