बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ इस समय अपनी मोवी के प्रमोशन में बीजी है.इस समय उनकी फिल्म जीरो रिलीज हो गई है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद शाहरुख खान लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे है. वही हाल में ही शाहरुख खान अपनी फिल्म में प्रमोशन के लिए हिन्दुस्तान टाइम्स के ऑफिस गए थे. जहाँ पर उन्होंने क्रिकेट और अपनी फिल्म को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो किस क्रिकेटर का रोल निभाएंगे.
इस खिलाड़ी का रोल निभाना चाहते हैं

शाहरुख़ ने इसको लेकर बात करते हुए कहा कि
“वो इस समय विराट कोहली का किरदार निभाना चाहते हैं. उन्होंने अपनी कई मूवी में बिल्कुल उनके जैसे दाढ़ी भी रखी हुई थी. ऐसे में मुझे उम्मीद है कि मैं इस समय उनका किरदार परदे पर निभा सकता हूँ.”
करियर के सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे हैं कोहली

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक लगाया था. इस शतक के साथ ही कोहली ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कर लिए थे. कोहली का ये 25वां टेस्ट शतक था. वह सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारत की ओर से नंबर 1 स्थान पर तो दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
विराट कोहली ने 127 पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाए हैं. वहीं डॉन ब्रैडमेन ने 68 पारियों में, सचिन तेंदुलकर ने 130 पारियों में, सुनील गावस्कर ने 138 पारियों में और मैथ्यू हेडन ने 139 पारियों में इस मुकाम को छुआ था.

इसके अलावा विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ये सातवां शतक है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 11, सुनील गावस्कर ने 8 और अब कोहली ने 7 शतक लगाए हैं. पिछले 70 सालों में सिर्फ दो मेहमान टीमों के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 6 शतक लगाए हैं.
अब कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को शोहबत दे दी है. सचिन के नाम 7 शतक हैं. कोहली एक कैलेंडर ईयर में द. अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं. पर्थ में शतक जमाने वाले आखिरी दो भारतीय, सचिन तेंदुलकर 1992 और विराट कोहली 2018 हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने पहली बार बोली मन की बात इस क्रिकेटर की बायोपिक में करना चाहते हैं काम appeared first on SportzWiki Hindi.