लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : जोरहट डीएसए ग्राउंड में रविवार को बिहार और मिजोरम के बीच बिहार का सातवां मैच प्रारम्भ होगा. बिहार अबतक खेले गए छह मैच में कुल चार में जीत हासिल करके पूल में नंबर दो पर है. बिहार को एक मैच में उत्तराखंड से हार का सामना करना पड़ा था, तो दुसरे मैच पुड्डुचेरी के खिलाफ मैच रद्द हो गया था.
लगातार चार जीत से टीम के बढ़े मनोबल को जीत में तब्दील करने के इरादे से बिहार की टीम इस मैच में उतरेगी. बल्लेबाजी में मंगल महरौर, बाबुल, उत्कर्ष और रहमतुला को एक बार फिर से बिहार के लिए उपयोगी पारी खेलनी होगी, जबकि गेंदबाजी में आशुतोष का पराक्रम जारी रहे, यह टीम प्रबंधन जरूर सोच रहा होगा.
आशुतोष अभी 51 विकेट लेकर शीर्ष पर बने हुए है. विवेक, समर को भी गेंदबाजी में आशुतोष का साथ देना होगा. पूल में नंबर एक की टीम उत्तराखंड सात मैचों में 37 पॉइंट ले चुकी है. जबकि बिहार छह मैचों में 27 पॉइंट के साथ दुसरे स्थान पर है.
उत्तराखंड को सात जनवरी से मिजोरम के खिलाफ अंतिम मैच खेलना है, अगर यह मैच ड्रा हो जाता है और बिहार दोनों मैच सात -सात अंको से जीत लेती है, तो अभी भी बिहार अपने ग्रुप से क्वालीफाई कर सकता है. ज्ञात हो की इस ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली एक टीम ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेगी.
The post रणजी ट्रॉफी में एक और जीत दर्ज करने उतरेगी बिहार की टीम, कल मिजोरम से होगी भिडंत appeared first on Live Cities.