इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए हुई नीलामी में कुछ खिलाड़ियों पर हैरान करने वाली बोली लगी.उनमें से एक रहे शिवम दुबे. मुंबई के ऑलराउंडर शिवम की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी.उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 गुना बोली लगाते हुए 5 करोड़ रुपये में खरीदा.यह वही शिवम दुबे हैं, जिन्होंने सोमवार (17 दिसंबर) को मुंबई के लिए रणजी ट्रोफी में लगातार 5 छक्के मारे थे.
विराट कोहली के लिए शिवम दुबे ने कही ये बड़ी बात

कोई आश्चर्य नहीं कि विराट कोहली के नेतृत्व वाले आरसीबी द्वारा चुने जाने के बाद शिवम दुबे के घर में दिवाली की तरह खुशियां महसूस हो रही थी. उनके परिवार और दोस्त भी बहुत उत्साहित थे. हालांकि 25 वर्षीय ने स्वीकार किया कि नीलामीकर्ता द्वारा उनके नाम की घोषणा के दौरान वह परेशान थे उन्होंने कहा,

“हां, कुछ तनाव था क्योंकि मैं पिछले कुछ सालों में भी आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा था. लेकिन मुझे नहीं चुना गया. लेकिन मैंने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ टीमों को मुझे लेने की उम्मीद कर रहा था. मैं आईपीएल से पहले एक बेहतरीन स्तर पर अपनी फिटनेस लेने जा रहा हूं इसके लिए रणजी खेलों पर ध्यान केंद्रित करूँगा. मैं विराट कोहली सर के काबिलियत की बराबरी करना चाहूंगा.”
प्रवीण तांबे जैसे गेंदबाज को एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे शिवम दुबे ने

उल्लेखनीय है कि 25 वर्ष के शिवम पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने प्रवीण तांबे जैसे गेंदबाज को एक ओवर में 5 छक्के उड़ाए थे. उन्होंने यह कारनामा मुंबई टी-20 मैच के दौरान किया था.
यह वही प्रवीण तांबे हैं, जिन्होंने 2005 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए हैट्रिक जमाई थी. इस दौरान उन्होंने मनीष पांडे, यूसुफ पठान और रेयान टेन डिकॉस्टे जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रॉयल चैलेंजर्स से जुड़ने के बाद शिवम दुबे ने बांधे विराट की तारीफों के पूल, कहा इस खिलाड़ी की तरह बनना चाहता हूँ appeared first on SportzWiki Hindi.