Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या ये प्रदर्शन भारत के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान को आईपीएल नीलामी में दिला पाएगा जगह?

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए कुछ ही दिनों में नीलामी होने जा रही है। आईपीएल 12 के लिए होने वाली नीलामी के कई खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। जिसमें देश से लेकर विदेश के करीब 1 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे।

इरफान पठान पिछले कई सालों से हैं टीम से बाहर

जिन खिलाड़ियों पर नीलामी में बोली लगनी में उनमें से एक हैं भारतीय टीम के पिछले कई सालों से बाहर भारत के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान…. जी हां आपने सही सुना इरफान पठान….

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे इरफान पठान पिछले करीब 6 साल से भारतीय टीम से बाहर है। इस दौरान उन्होंने वापसी की भी भरसक कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।

पिछली आईपीएल नीलामी में इरफान पठान को नही लग पायी थी सफलता

इरफान पठान के लिए घरेलू क्रिकेट के साथ ही आईपीएल भी वापसी के लिए एक बड़ा माध्यम रहा लेकिन ये हरफनमौला खिलाड़ी ऐसा कुछ भी नहीं कर सका जिससे इनकी वापसी फिर से भारतीय टीम में हो सके।

आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने वाले इरफान पठान का प्रभाव वहां भी पिछले कुछ सालों से तो इतना फीका पड़ा हुआ है कि उन्हें पिछली आईपीएल नीलामी में तो किसी भी टीम ने अपना हिस्सा तक नहीं बनाया।

रणजी के रण में चमक रहा है इरफान का बल्ला, दिला सकता है आईपीएल में मौका

लेकिन इन सभी नाकामियों के बीच ये स्टार ऑलराउंडर अब एक बार फिर से इस आईपीएल नीलामी में किसी तरह से किसी भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए तैयार है लेकिन अब सवाल ये है कि इन्हें नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी के द्वारा जगह दी जाएगी या नहीं?

तो इस सवाल का जवाब तो 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली नीलामी के दिन की मिलेगा लेकिन फिलहाल इरफान पठान रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। इरफान ने अब तक खेले इस रणजी सीजन के 5 मैचों में बल्ले से जहां 303 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी से 5 विकेट हासिल किए।

वैसे इरफान पठान को गेंदबाजी का कुछ ज्यादा मौका नहीं मिल सका है लेकिन बल्लेबाजी में मौका मिलने का उन्होंने फायदा उठाया और इस दौरान 3 पचासे भी जड़े। ऐसे में आईपीएल के लिए अभी इरफान पठान की उम्मीदें खत्म नहीं कही जा सकती हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post क्या ये प्रदर्शन भारत के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान को आईपीएल नीलामी में दिला पाएगा जगह? appeared first on SportzWiki Hindi.