इस बार आईपीएल काफी ज्यादा ख़ास होने वाला है. एक तरफ जहाँ वर्ल्ड कप है.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कई बड़े खिलाड़ी इस बार आईपीएल में हिस्सा नही ले पाएँगे ताकि वो खुद को वर्ल्ड कप से पहले खुद को वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर सके. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में पहले ही साफ़ कर दिया है कि उनके कई स्टार खिलाड़ी इस बार पुरे आईपीएल का हिस्सा नही होंगे.
ऐसे में कई युवा खिलाड़ियों पर इस बार काफी ज्यादा दांव लग सकता है तो ऐसे में आज हम आप को बताएँगे कि किन पांच खिलाड़ियों पर इस बार नीलामी में काफी ज्यादा दांव लग सकता है:
रेज़ा हेनड्रिक्स

एबी डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद से ही साउथ अफ्रीका की टीम उनके स्थान पर किसी और खिलाड़ी को खोज रही है. वही इस नंबर पर अभी तक के लिए रेज़ा आगे आए है. रेज़ा ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगा कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था. इसके अलावा रेज़ा ने हाल में ही साउथ अफ्रीका में चल रही लीग क्रिकेट में भी अभी तक उनके नाम का डंका बजा हुआ है.
उन्होंने इस लीग में अभी तक लगातार दो शतक बनाए है.इसके अलावा उम्मीद की जा रही थी कि चुनाव की वजह से इस बार आईपीएल इस बार देशके बाहर होगा,ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार आईपीएल साउथ अफ्रीका में हो सकता है. आईपीएल के अफ्रीका में होने की वजह से इस बार उन पर अच्छा खासा पैसा लग सकता है.
ज़हीर खान

अफगानिस्तान देश में हाल में ही क्रिकेट का स्तर काफी ज्यादा बेहतर हुआ है. अफगान ने इस समय क्रिकेट को मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे खिलाड़ी दिए है, इसी कड़ी में अब एक और मिस्ट्री स्पिनर्स सामने आया है.
ज़हीर खान का प्रदर्शन टी-10 क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है. इसके अलावा वो दुनिया के चुनिंदा चाइनामैन गेंदबाजों में से एक है. ऐसे में इस बार आईपीएल में उन पर काफी अच्छा दांव लग सकता है.
निकोलस पूरन

पूरन का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है. पूरन की पॉवरहिटिंग की समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके अलावा टी-10 लीग क्रिकेट में उन्होंने जिस तरह की उनकी बल्लेबाज़ी की वजह से उस वजह से कई टीम इस बार उन पर दांव लगाना चाहेगी.
पूरन एक विकेटकीपर भी है. इसके अलावा वो बल्लेबाज़ी में टॉप आर्डर और मिडिल आर्डर में किसी भी जगह बल्लेबाज़ी कर सकते है. ऐसे में कोई भी उनके जैसे खिलाड़ी को टीम में चाहेगी. ऐसे में इस बार उन पर भी आईपीएल में अच्छा खासा दांव लग सकता है.
शिमरोन हेटमेयर

शिमरोन हेटमेयर का प्रदर्शन भारत के खिलाफ बेहद शानदार रहा है. इसके अलावा उनकी तुलना इस समय महान बल्लेबाज़ ब्रयान लारा से की है.
हेटमेयर की पॉवरहिटिंग की वजह से वो किसी भी टीम के लिए एक एक्स फैक्टर की भूमिका को अदा कर सकते है. इस वजह से इस बार आईपीएल में वो एक बड़ी रकम हासिल कर सकती है.
हजीतुल्लाह ज़जई

ज़जई का प्रदर्शन टी-10 लीग में काफी अच्छा रहा है. इसके अलावा उन्होंने टी-20 में सबसे तेज़ शतक और उसके अलावा उन्होंने सबसे तेज़ अर्धशतक भी लगाया था, इसके अलावा जब इस बार फिंच और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी नही खेल रहे है. ऐसे में इस बार उन पर काफी ज्यादा दांव लग सकता है.
The post इस बार आईपीएल में इन पांच खिलाड़ियों पर लग सकता है बड़ा दांव, लग सकती है करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.