Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जगह एक और दो स्टाइल में जड़े इस तूफानी बल्लेबाज ने छक्के, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी ऐसे है जो काफी हट के बल्लेबाज़ी करते है। जिनमें 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल है। अब हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अलग-अलग स्टाइल में एक ही जगह पर दो छक्के जड़े है।

IPL की तर्ज पर खेली जाने वाली घरेलू सीरीज बिग बैश लीग (BBL) में सोमवार को ग्लेन मैक्सवेल की अनोखी बल्लेबाज़ी देख हर कोई हैरान रह गया। होबार्ट हरीकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच में मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के अलग-अलग स्टाइल में लगाकर सभी को हैरान कर दिया।

मैक्सवेल ने अपनी पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज क्लाइव रोज की गेंद पर उन्होंने अपने खेलने का स्टाइल पूरी तरह से बदल लिया और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह छका जड़ दिया। फिर उन्होंने अगली गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वॉइंट के ऊपर से फिर गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। मैक्सवेल का ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद खो गई और दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। वहीं मैक्सवेल के छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसे खूब पसंद किया जा रह है। KFC बिग बैश लीग ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, ये दिग्गज खिलाड़ी हुए बहार

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे एमएस धोनी, इस शानदार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald