भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वन डे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ अम्बाती रायडू पूरी तरह से तैयार है. आप को बता दें कि वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रायडू ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. जिस वजह से वो इस समय रणजी क्रिकेट से दूर है. ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या वो अभ्यास के बिना भी खुद को तैयार कर लेंगे तो उन्होंने साफ किया कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार है.
मैं तैयार हूँ

अम्बाती रायडू इस समय घरेलू क्रिकेट से दूर है. इसके बाद भी उन्हें उम्मीद है कि इससे उनके खेल में कोई भी प्रभाव नही पड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“नहीं,अभ्यास मैच महत्वपूर्ण है, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट और सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी फर्क है. आप अभ्यास करके और दूसरे खेल खेलकर इसकी भरपाई कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करूँगा.”

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“इंटरनेशनल क्रिकेट हमेशा से ही चुनौती पूर्ण होता है. ऐसे में एक खिलाड़ी को खुद को तैयार रखना पड़ता है. मुझे उम्मीद है कि मैं इस बार भी अच्छा करूँगा.”
फिटनेस पर ध्यान देना है जरूरी

अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मैं अपने शरीर को फिट रखना चाहता था. मैं 33 साल का हूं और मेरे घुटने का ऑपरेशन हो चुका है. मैं इतना ही क्रिकेट खेल सकता हूं कि शरीर का अच्छा इस्तेमाल हो सके.”
आप को बता दे कि भारत पिछले काफी समय से नंबर चार के बल्लेबाज़ की खोज कर रहा था. जिसकी भूमिका के लिए कोई भी बल्लेबाज अभी तक खुद को साबित नही कर पाया था, पर हाल में ही अम्बाती रायडू ने अपने प्रदर्शन इस नंबर के लिए जगह पक्की कर ली है.
उनके इस प्रदर्शन की वजह से उम्मीद बढ़ गई है कि अम्बाती रायडू एक बार फिर से वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बन सकते है.खुद कोहली का मानना है कि वो वर्ल्ड कप में बेहतर कर सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीताने के लिए अम्बाती रायुडु ने बनाया रणनीति, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.