Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम से बाहर सुरेश रैना ने झारखंड के खिलाफ मैच से पहले कुछ किया कुछ ऐसा मिल सकती है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह

भारत के घरेलू क्रिकेट गलियारों में इन दिनों सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। इस रणजी ट्रॉफी में भारतीय इंटरनेशनल टीम के लिए खेले कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक उत्तरप्रदेश की टीम के लिए खेलने वाले सुरेश रैना भी हैं।

सुरेश रैना भारतीय टीम से दूर रणजी ट्रॉफी में आ रहे हैं नजर

एक समय भारतीय टीम के लिए सबसे धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे सुरेश रना पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। सुरेश रैना लगातार भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं।

तभी तो वो घरेलू क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले सुरेश रैना वहां पर अपना दमखम दिखाकर किसी तरह से फिर से टीम इंडिया में आना चाहते हैं।

सुरेश रैना इस तरह से नेट में बहा रहे हैं अपना पसीना

सुरेश रैना इन दिनों रणजी ट्रॉफी के अपने अगले मैच के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का अगला मैच शुक्रवार को एलिट ग्रुप सी के तहत झारखंड से होगा।

झारखंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान लखनऊ में होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर सुरेश रैना नेट में जबरदस्त प्रैक्टिस करते नजर आए। सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए नेट में जमकर पसीना बहाते दिखे। रैना ने नेट प्रैक्टिस करते हुए खुश अपने ट्वीटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि “प्रैक्टिस= प्रोग्रेस”

सुरेश रैना इस बार बतौर कप्तान नहीं हैं उत्तर प्रदेश के साथ

आपको बता दें कि इस रणजी सीजन के शुरू होने से पहले सुरेश रैना को उत्तर प्रदेश की कप्तानी से हटा दिया और उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज अक्षदीप नाथ को यूपी टीम की कमान सौंपी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम से बाहर सुरेश रैना ने झारखंड के खिलाफ मैच से पहले कुछ किया कुछ ऐसा मिल सकती है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह appeared first on SportzWiki Hindi.