Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नसीरुद्दीन शाह ने विराट को बताया अहंकारी, फैंस बोले- कोई चाचा को काम दो

स्पोर्ट्स डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है। अब हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

नसीरुद्दीन शाह ने अपने ऑफीशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंनें लिखा, 'विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अहंकारी खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है।'

शाह का यह बयान पिछले दिनों कोहली ने एक क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की तरफ इशारा कर रहा है। जिसको लेकर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना बजे हुई थी। वही अब शाह ने विराट कोहली को घमंडी बताकर नए विवाद को जन्म दे दिए। अब उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने शाह को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे दी। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि नसीर ने विराट के बारे में तो बता दिया लेकिन पाकिस्तानी और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स को लेकर क्या कहेंगे। वहीं एक और यूजर ने कहा, 'चाचा फॉर्म में हैं आजकल, कोई उन्हें काम दो।'

यह भी पढ़े:-

IPL 2019 नीलामी: ये खिलाड़ी बिके सबसे महंगे, इन खिलाड़ियों पर नहीं डाली किसी ने नजर

IPL 2019: विराट कोहली की टीम में खेलेगा सबसे कम उम्र का ये खतरनाक खिलाड़ी

2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम



Herald