Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले इंडियन खिलाड़ी 

इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने अपना अंन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला। 27 वर्ष का ये बल्लेबाज कर्नाटक का ओपनर बल्लेबाज है। कर्नाटक के इस शानदार ओपनर बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही खास उपलब्धि हासिल कर ली।

भारत के इस उभरते हुए सितारे ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन हनुमा विहार और चेतेश्वर पुजारा के साथ शानदार शुरूआत की। मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 161 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को अच्छी शुरूआत में अहम योगदान दिया। मयंक अग्रवाल ने अपनी पहली अन्तर्राष्ट्रीय अर्धशतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 1 छक्का लगाया। मयंक अग्रवाल ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर सामना किया।

इसी के साथ नवोदित खिलाड़ी ने एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। कर्नाटक के इस 27 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान मे डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। लेकिन आपको बता दें कि कंगारू धरती पर मयंक डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर है। उनसे पहले वर्ष 1947—48 में सिडनी मैदान पर अमीर इलादी ने भारत की ओर पदार्पण किया था। मयंक भारत की और टेस्ट ​खेलने वाले 295वें क्रिकेटर है। लेकिन अपने पहले पदार्पण मैच में ये उभरता हुआ सितारा टी ब्रेक से पहले 72 रनों पर पवेलियन लौट गया। उसके बाद कप्तान विराट मैदान में उतरे। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 2 विकेट पर 127 रन बना लिए थे। समाचार लिखे जाने तक चेतेश्वर पुजारा 37 रन और विराट 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।