भारतीय टीम की पिछले कुछ दिनों से टेस्ट में जो सबसे ज्यादा परेशानी बनी हुई है. वो सलामी बल्लेबाजी का लगतार नाकामयाब होना है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ये समस्या टीम के साथ जुड़ी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को चोट लग गई. और पूरे सीरीज से यह खिलाड़ी बाहर हो गया.
मुरली विजय लगातार हो रहे हैं असफल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुरली विजय का बल्ला नहीं चला. जिसके बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया. फिर उन्होंने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इनको टीम से बाहर कर दिया गया. फिर उनके ऑस्ट्रेलिया में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको टीम में वापस बुलाया गया. यहाँ उन्होंने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन टेस्ट सीरीज में एक बार फिर वप असफल रहें.
के एल राहुल तो मैदान पर भूमि पूजन करने जाते हैं

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल भी लगातार असफल हो रहे हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की पारी छोड़ दें तो वो लगातार असफल हुए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कोई ख़ास नहीं था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले चार पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 44 का रहा है. कई दिग्गज तो यहाँ तक कह रहे हैं, उनको टीम से निकालकर घरेलू मैच में खेलना चाहिए.
रोहित शर्मा हैं फीट क्या तीसरे टेस्ट में बनेंगे सलामी बल्लेबाज

वनडे टीम और टी-20 टीम में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुद को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में बहुत बेहतर बनाया है. वो इस समय सफ़ेद गेंद के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक हैं. लेकिन उन्होंने टेस्ट में वैसा प्रदर्शन नहीं किया है जैसा वनडे और टी-20 में अगर इस खिलाड़ी को मयंक अग्रवाल के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा जाए तो क्या पता जो कमाल इस खिलाड़ी ने टी-20 और वनडे में किया है वही कमाल हमे टेस्ट में भी देखने को मिले.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाजी की समस्या खत्म! पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटा यह दिग्गज ओपनर appeared first on SportzWiki Hindi.