Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह को अपनी प्रेरणा मानती हैं मौजूदा समय की यह विस्फोटक महिला दिग्गज बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी की पूरी कोशिश में हैं। युवी की गिनती भारतीय क्रिकेट सबसे बेहतरी खिलाड़ियों में होती है। वह 2007 वर्ल्ड टी-20 और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

लाखों युवाओं की प्रेरणा

युवराज सिंह लाखों भारतीय युवाओं की प्रेरणा माने जाते हैं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने टीम को विश्व कप 2011 में विजेता बनाया। उस टूर्नामेंट में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। कैंसर से लड़ाई लड़कर उन्होंने फिर से भारतीय टीम में वापसी की।

इन्हीं वजहों से भारत के युवा युवी से काफी प्रेरित होते हैं। युवराज सिंह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी युवराज सिंह के नाम ही दर्ज हैं।

स्मृति मंधाना काफी प्रभावित

भारतीय महिला टी-20 टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह से काफी प्रेरित हैं। स्मृति मंधाना ने एक पुराने इंटरव्यू में युवी की जमकर तारीफ की थी। स्मृति अभी ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश टूर्नामेंट खेल रही है। स्मृति भी युवी की तरफ देश को विश्व कप में जीत दिलाना चाहती हैं।

मंधाना ने कहा था

“युवराज सिंह मेरी प्रेरणा हैं। जो विश्व कप के लिए जिये और देश के लिए क्रिकेट खेला।”

बल्लेबाजी में दिखती है युवराज और गांगुली की झलक

 

स्मृति मंधाना को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पहचान महिला विश्व कप 2017 से मिली। उन्होंने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शतक भी बनाया था।

उनकी बल्लेबाजी में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और युवराज सिंह की झलक दिखती है। ऑफ साइड में उनके शॉर्ट सौरव गांगुली जैसे हैं वहीं बैकलिफ्ट युवराज सिंह जैसा।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवराज सिंह को अपनी प्रेरणा मानती हैं मौजूदा समय की यह विस्फोटक महिला दिग्गज बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.