Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चंडीगढ़ और कोच्चि टीमों में होगी कांटे की टक्कर

डाम्बुक वैली (अरुणाचल प्रदेश)
यहां की शानदार डाम्बुक वैली में जेके टायर की वार्षिक औरेंज चार गुणा चार फरी रैली में चंडीगढ़ के गेरारी आॅफ रोडर्स और कोच्चि के युनाइटेड केरला आॅफ रोडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। चार गुणा चार फरी एडवेंचर और म्यूजिक से भरपूर इस फैस्टिवल का अहम हिस्सा है जहां यह दोनों बेहद प्रतिस्पर्धी टीमें एक और शानदार मुकाबले के लिए तैयार हैं। गेरारी ने मौजूदा विजेता कबीर वाराइच और गुरमीत सिंह के नेतृत्व में अपनी चार टीमें उतारी हैं। वहीं युनाइटेड केरल ने 22 सदस्यीय मजबूत टीम यहां भेजी है। शनिवार को कुल 50 टीमें यहां लाइनअप हैं जिनमें पिछले साल दूसरे स्थान पर रहने वाली नागालैंड की एओएन और तीसरे स्थान पर रहने वाली अरुणाचल की एमओसीए के नाम भी शामिल हैं। इनकी मौजूदगी से यह इस देश का सबसे बड़ी आॅफ रोड प्रतियोगिता बन गई है। यह टूर्नामेंट जेके टायर के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि पूर्वोत्तर में चार साल पहले यहां की डाम्बुक वैली में जेके टायर ने ही चार गुणा चार फरी रैली के जरिए आॅफ रोडिंग रैली की शुरुआत की थी। जेके मोटरस्पोटर्््स के हेड संजय शर्मा ने कहा, ‘जब हमने शुरुआत की थी तब से चार गुणा चार फरी ने जिस तरह से तरक्की की है उससे हम काफी खुश हैं। आज यह भारतीय कैलेंडर में एक अहम स्पर्धा है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम इस बार भी यहां अच्छी प्रतिस्पर्धा देखेंगे।’