Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : महिला बिग बैश लीग में सूजी बेट्स ने एक हाथ से पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच, देख हर कोई रह गया आश्चर्यचकित 

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की धरती पर महिला बिग बैश लीग खेली जा रही है. इस लीग में रविवार 23 दिसंबर को एक मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया.

इस मुकाबले को एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने 19 रन के अंतर से जीत लिया. इस जीत के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है. एडिलेड स्ट्राइकर्स की यह 7 मैचों में दूसरी जीत थी. उसके पॉइंट्स टेबल में कुल 5 अंक हो गये है.

मैच के दौरान सूजी बेट्स का कैच देख लोग रह गये आश्चर्यचकित 

इस मैच के दौरान एडिलेड स्ट्राइकर्स की कप्तान सूजी बेट्स ने एक ऐसा शानदार कैच कर दिया. जिसे देख सभी लोग हैरान रह गये हैं. दरअसल, मेलबर्न स्टार्स की पारी के 10.2 ओवर के दौरान मेघन डू प्रीज ने एक शानदार शॉट मिडऑफ़ की तरफ खेला.

शॉट इतना शानदार था, कि देख लग रहा था, कि बॉल आसानी से बाउंड्री लाइन तक पहुंच जायेगी, लेकिन मिडऑफ़ पर फील्डिंग कर रही एडिलेड स्ट्राइकर्स की कप्तान सूजी बेट्स ने तभी हवा में उछलते हुए एक हाथ से ही एक शानदार कैच कर लिया और अपनी टीम को मेघन डू प्रीज का अहम विकेट दिला दिया.

यहां देखें सूजी बेट्स के शानदार कैच का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम की कप्तान सूजी बेट्स ने सिर्फ एक हाथ से एक शानदार कैच कर लिया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. बता दे, कि इस महिला बिग बैश टी-20 लीग में भारत की हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी खेल रही हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : महिला बिग बैश लीग में सूजी बेट्स ने एक हाथ से पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय कैच, देख हर कोई रह गया आश्चर्यचकित  appeared first on SportzWiki Hindi.