Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा भारतीय बॉलिंग अटैक अब तक का सर्वश्रेष्ठ: लॉसन

सिडनी         
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ लॉसन का मानना है कि मौजूदा भारतीय बॉलिंग अटैक लंबे समय में उसका सर्वश्रेष्ठ अटैक है और चार टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी.

लॉसन ने कहा, ‘भारत के पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और अच्छे स्पिनर भी हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ईशांत शर्मा आखिरी बार यहां आए हैं और उनकी गेंदों में अतिरिक्त उछाल है.'

लॉसन ने कहा, ‘उमेश यादव अच्छी गेंदबाजी करता है और मोहम्मद शमी के पास स्विंग है. भुवनेश्वर कुमार भी स्विंग करा लेता है.’

'भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका'

लॉसन ने कहा, ‘वे सभी चार तेज गेंदबाजों को नहीं उतारेंगे. इनमें से तीन और एक या दो स्पिनर ही उतरेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि एडिलेड में सीरीज शुरू होना भारत के लिए फायदेमंद होगा.

लॉसन ने कहा, 'पहला टेस्ट एडिलेड में है सो भारत को मनचाही मुराद मिल गई. वे ब्रिसबेन या पर्थ से शुरूआत नहीं करना चाहते होंगे.’