Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर डेविड वार्नर को बीपीएल में स्यालहेट सिक्सर्स की टीम ने दी बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान और एक धाकड़ बल्लेबाजों में से एक डेविड वार्नर इन दिनों बॉल टेंपरिंग के कारण 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं। डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम से इस साल मार्च के महीनें से ही बाहर हैं जब उन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ के साथ 12 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

डेविड वार्नर खेलेंगे बांग्लादेश प्रीमियर लीग

बॉल टेंपरिंग के शर्मनाक कांड को अंजाम देने के बाद डेविड वार्नर इंटरनेशन क्रिकेट से तो दूर हैं लेकिन वो इस बीच दुनिया भर में होने वाली कई टी-20 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच डेविड वार्नर अब बांग्लादेश में होने वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे। डेविड वार्नर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्यालहेट सिक्सर्स की टीम ने इसी साल अक्टूबर के महीनें में अपने साथ जोड़ा है।

डेविड वार्नर को स्यालहेट सिक्सर्स की टीम ने बनाया अपनी टीम का कप्तान

डेविड वार्नर विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक टी-20 क्रिकेटरों में से एक हैं ऐसे में उन्हें हर कोई लीग में हर कोई टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

David Warner returns to Australian domestic cricket

तो वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी स्यालहेट सिक्सर्स की टीम ने ना सिर्फ डेविड वार्नर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है बल्कि अब तो उन्हें अपनी टीम की कप्तानी भी सौंप दी है। डेविड वार्नर को स्यारहेट की कप्तानी कर रहे नासिर हुसैन के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

डेविड वार्नर को कप्तान बनाने को लेकर स्यालहेट फ्रेंचाइजी ने कही ये बात

डेविड वार्नर को अपनी टीम का कप्तान बनाने के बाद स्यालहेट सिक्सर्स की टीम के मुख्य कार्यकारी यासिर ओबाद ने कहा कि “इस साल ये बहुत ही प्रतिस्पर्धी सीजन रहेगा। हम वार्नर जैसे कुशल कलाकार के अनुभव और क्षमता को पूरी तरहसे नियोजित करना चाहते हैं। उम्मीद है टीम को इसका फायदा होगा।”

“वार्नर को दुनियाभर में मेगा फ्रेंचाइजी के साथ टी-20 लीग खेलने का अनुभव है। सनराईजर्स हैदराबाद ने 2016 में वार्नर की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता, जो स्यालहेट सिक्सर्स के कप्तान के रूप में चुनने के पीछे निश्चित कारण है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर डेविड वार्नर को बीपीएल में स्यालहेट सिक्सर्स की टीम ने दी बड़ी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.