युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीद लिया है. बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था.
बता दे, कि आईपीएल 2018 में युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.
युवराज ने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के लिए किया ट्वीट

मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होते ही युवराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा को टैग करते करते हुए ट्वीट किया है. भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कहा है, कि वह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़कर खुश है.
युवराज ने कहा, रोहित शर्मा आपसे जल्द मिलूंगा

सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा, “मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. सीजन शुरू करने के लिए तैयार है. आपसे जल्द मिलूंगा रोहित शर्मा”
I am glad to be part of the @mipaltan family, looking forward for the season to begin. See u soon @ImRo45 
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) December 18, 2018
मुंबई इंडियंस ने भी किया युवराज का स्वागत

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से युवराज सिंह का जोरदार स्वागत किया है. मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “सिक्सर किंग आपका मुंबई इंडियंस में स्वागत है.”
| ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄ ̄|
Sixer King,
Welcome to MI|___________|
(\__/) ||
(•ㅅ•) ||
/ づ#CricketMeriJaan @YUVSTRONG12 https://t.co/tLlcCwWzos— Mumbai Indians (@mipaltan) December 18, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुंबई इंडियंस से जुड़ने के तुरंत बाद युवराज सिंह ने रोहित शर्मा से कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.
