स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला गया था जिसे भारत ने जीता था और दूसरा पर्थ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनो से जीता था। फ़िलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर हैं और तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक बदला है।
जी हाँ, विराट कोहली ने अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट नए हेयरकट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। विराट के इस लुक को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। वहीं बता दें, विराट अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल का काफी ध्यान रखते है। यही नहीं वो अपने खान-पान का भी पूरा ध्यान रखते है।
— Virat Kohli (@imVkohli) December 22, 2018
जानकारी में बता दें, टीम इंडिया को दूसरे पर्थ टेस्ट में 146 रनो से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों टीम के चयन पर सवाल उठाए और कप्तान विराट कोहली तथा मुख्य कोच से ज्यादा जवाबदेही की मांग की। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस केएल राहुल और मुरली विजय को टीम से बाहर करने की सलाह दे रही है।
यह भी पढ़े:-
2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश
विरोट कोहली भी क्रिकेट मैदान पर खा चुके हैं झन्नाटेदार थप्पड़, जानिए क्यों?
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald