Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने डीआरएस पर उठाया था सवाल, अब विराट कोहली ने कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच को भारत ने अपने नाम किया। टीम की इस जीत में सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही डीआरएस में भी बल्लेबाजों का काफी साथ दिया। दूसरी पारी में दो बार चेतेश्वर पुजारा और एक बार अजिंक्य रहाणे को डिसीजन रिव्यू सिस्टम ने बचा लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन भड़क गये थे।

हर चीज का फायदा और नुकसान होता है

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पहले टेस्ट मैच के बाद डीआरएस पर सवाल खड़े हुए थे।  अब भारत के कप्तान विराट कोहली ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट के अनुसार सभी चीजों के फायदे और नुकसान होते हैं।

उन्होंने कहा

“सभी चीजों के फायदे और नुकसान होते हैं। कई बार फैसला आपके पक्ष में आता है और कई  बार नहीं। पैट कमिंस के आउट के फैसले को बदलने के बाद मैंने भी अंपायर से बात की थी। सभी क्रिकेटर को डीआरएस के फैसले से खुश होना चाहिए।

डीआरएस भी एरर फ्री नहीं

इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान ने माना की डिसीजन रिव्यू सिस्टम पूरी तरफ एरर फ्री नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब डीआरएस पर बवाल हुआ हो।

विराट ने कहा

“मुझे पता है कि इसमें कुछ खामिया हैं लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा होता ही है। इसी सही करने की कोशिश भी हो रही होगी। दुनिया में कुछ भी परफेक्ट नहीं होता।”

डीआरएस पर भड़के थे पेन 

एडिलेड टेस्ट में कई मौकों पर डीआरएस ने ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ नहीं किया। दूसरी पारी में मैदानी अम्पायर नाईजल लॉन्ग ने चेतेश्वर पुजारा को दो बार आउट दिया लेकिन डीआरएस ने ने दोनों बार उन्हें बचा लिया।

पुजारा के अलावा दूसरी पारी में 70 रनों की पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को भी अम्पायर ने आउट दिया था। इसके बाद भी डीआरएस ने उन्हें बचा लिया। इसी वजह से कप्तान टिम पेन ने इसपर सवाल खड़े किये थे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने डीआरएस पर उठाया था सवाल, अब विराट कोहली ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.