आईपीएल की नीलामी हाल में ही ख़त्म हुई है. इस दौरान जहाँ लगभग अपनी टीम को पूरा कर लिया है. वही अब मुंबई इंडियंस की टीम में एक और बड़ा खिलाड़ी शामिल हुआ है. नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के जयंत यादव को टीम से जोड़ लिया है.
आप को बता दें कि इस साल मुंबई ने कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा टीम में युवराज सिंह और मलिंगा की भी वापसी हुई है.
मुंबई के हुए जयंत यादव

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई हो, लेकिन खिलाड़ियों की ट्रेडिंग अभी भी जारी है. अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंडर जयंत यादव को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है यानी अब जयंत यादव इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे. दाएं हाथ का यह स्पिनर 2015 से दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए 10 आईपीएल मैच खेल चुका है.
हालिया प्रदर्शन रहा है शानदार

जयंत भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. जयंत भारत की तरफ से चार टेस्ट मैचों में 228 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट भी ले चुके हैं. अभी हाल ही में जयंत की ही कप्तानी में भारतीय अंडर-21 टीम ने ‘इमर्जिंग नेशंस एशिया कप’ के फाइनल तक का सफर तय किया था.

हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को श्रीलंका के हाथों मात्र 3 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था. आपको बता दें कि वीवो इंडियन प्रीमियर लीग 2019 सीजन की शुरूआत से 30 दिन पहले तक ट्रेडिंग विंडो 5:00 बजे (आईएसटी) तक खुला है.
गौरतल है कि 18 दिसंबर को जयपुर में हुई आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 346 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें 60 खिलाड़ियों को खरीदा गया था. इन खिलाड़ियों में 40 भारत के और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने खेला मास्टर स्ट्रोक, दिल्ली के इस मैच विनर को टीम से जोड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.