Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारू को उनके घर में मात देने एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, देखें फोटोज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं. पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाला है. 25 नवंबर को सिडनी में टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलने बाद टीम ने 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया एकादश के साथ वहीं पर अभ्‍यास मैच खेला.

चार दिवसीय मैच में भारतीय बल्‍लेबाजों ने शानदार फॉर्म दिखाई

 

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी और टीम के पास एडिलेड के मिजाज को समझने के लिए करीब चार दिन हैं. हालांकि सिडनी में खेले गए चार दिवसीय मैच में भारतीय बल्‍लेबाजों ने फॉर्म दिखाई. पहली पारी में पृथ्‍वी शॉ, केएल राहुल, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे और हनुमा विहारी ने अर्धशतक जड़े थे, जबकि दूसरी पारी में मुरली विजय ने शतक और राहुल ने 62 रन की पारी खेलकर फॉर्म दिखाई.

एडिलेड पहुंची टीम इंडिया 

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम 6 दिसंबर से एडिलेड में चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी और इसके लिए लिए सिडनी से एडिलेड पहुंच गई हैं. टीम का वहां जोरदार स्वागत हुआ.

अभ्यास मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी 

अभ्‍यास मैच में मेजबान टीम के बल्‍लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों ने जमकर धुनाई की थी. जहां भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन बना पाई थी. वहीं क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 544 रन बनाए. हालांकि अभ्‍यास मैच में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा. फील्डिंग के दौरान पृथ्‍वी शॉ के चोटिल होने के बाद उन्‍हें एडिलेड टेस्‍ट से बाहर करना पड़ा.

भारत  बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज (भारतीय समयानुसार)

पहला टेस्ट : 6 से 10 दिसंबर – एडिलेड – सुबह 5.30 से

दूसरा टेस्ट : 14 से 18 दिसंबर – पर्थ – सुबह 7.50 से

तीसरा टेस्ट : 26 से 30 दिसंबर – मेलबर्न – सुबह 5 बजे से

चौथा टेस्ट : 3 से 7 जनवरी – सिडनी – सुबह 5 बजे से

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कंगारू को उनके घर में मात देने एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, देखें फोटोज appeared first on SportzWiki Hindi.