Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने सभी को हैरान करते हुए इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान

गौतम गंभीर ने मंगलवार की शाम को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था. वह पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल थे.

गौतम गंभीर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने सभी तरह के फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी.

कुंबले को बताया बेस्ट कप्तान 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्विन्ट को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में अनिल कुंबले को महान कप्तान बताया है.

गौतम गंभीर ने कहा,

“मेरी नजर में अनिल कुंबले सबसे महान कप्तान है. अनिल कुंबले सिर्फ एक महान कप्तान ही नहीं थे, बल्कि वह एक महान लीडर भी थे. उनके पास खिलाड़ियों को प्रेरित करने की एक शानदार कला थी.

मैंने अपने क्रिकेट करियर में कई कप्तानों के साथ खेला है, लेकिन अगर मुझे किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना है जो सबसे बेस्ट कप्तान था, तो  मैं सिर्फ और सिर्फ अनिल कुंबले को ही चुनूंगा.”

मैंने कुंबले से बहुत कुछ सीखा

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्विन्ट को दिए गये अपने इंटरव्यू में आगे कहा,

“मेरी कप्तानी का बहुत सारा कौशल भी उन्ही की देन है. मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है. मेरे पास बल्लेबाजी व कप्तानी में जो भी कौशल आया. उसमे अनिल कुंबले का बहुत बड़ा योगदान था. मुझे लगता है, कि वह मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थे.”

ऐसा रहा गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर

बता दे, कि गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे मैच और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है. 58 टेस्ट में उन्होंने 41.95 की औसत से 4154 रन बनाये हुए है. 147 वनडे मैचों में उन्होंने 39.68 की औसत से 5238 रन बनाये हुए है. 37 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.41 की औसत से 932 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post गौतम गंभीर ने सभी को हैरान करते हुए इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.