Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी को बुलाया वापस, चौथे टेस्ट में जगह मिलना तय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार मिली है. जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर आलोचना हो रही है. अपने घर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इससे खराब प्रदर्शन कभी नहीं किया था. अब अगले टेस्ट को लेकर टीम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी को सिडनी टेस्ट के लिए टीम में जगह दी है 

ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मार्नस लबशायन को भारत के खिलाफ आखिरी सिडनी टेस्ट में जगह दी है. अब ये कयास लगाएं जा रहे हैं की आखिरी टेस्ट में टीम के उपकप्तान मिचेल मार्श को टीम से बाहर किया जा सकता है. टीम में मार्नस लबशायन के जुड़ने की जानकारी खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दी, उन्होंने कहा,

 “हम सिडनी पहुंचने के बाद वहां के हालातों का जायजा लेंगे.जहां तक मैने सुना है, वहां पर स्पिन ज्यादा होगा, इसलिए एक बार हम अपनी आंखों से पिच देख लेंगे, हम टेस्ट मैच जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना शुरू करेंगे.”

मिशेल मार्श को टीम में मौक़ा दिए जाने के बाद दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की थी 

मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श की फैन्स ने जमकर हूटिंग की थी. मार्श को इस मैच के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इस पूरी घटना पर निराशा जताई थी.

असल में दर्शकों को स्थानीय खिलाड़ी पीटर हैंड्सकांब पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मार्श को तरजीह देना अच्छा नहीं लगा और इसलिए उन्होंने इस ऑलराउंडर को अपने निशाने पर रखा. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है.

ये है सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 

सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लबशायन, मिचेल मार्श, टिम पेन (कप्तान) नाथन लियोन, शॉन मार्श, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post तीसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस खिलाड़ी को बुलाया वापस, चौथे टेस्ट में जगह मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.