Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज से पहले विराट के लिए आई ये बड़ी खूशखबरी...

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली इस समय आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे है। विराट कोहली के लिए आॅस्ट्रेलिया दौरा बहुत रोमांचक होने वाला है। क्योंकि विराट बिग्रेड के पास आॅस्ट्रेलिया में 71 साल बाद इतिहास रचने का गोल्डन मौका है। विराट कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। अब विराट से ऐसी आस लगाई जा रही हैं कि विराट टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करे और टीम को इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाएं।

इसी बीच विराट कोहली के लिए एक और बड़ी खुशी की खबर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में ताजा जारी हुई फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर हस्तियों में विराट कोहली दूसरे स्थान पर है। ताजा जारी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की कुल वार्षिक आय 228.09 करोड़ रुपये बताई गई है।

विराट कोहली के अलावा इस फोर्ब्स सूची में टीम इंडिया के दो दिग्गज भी टेन टॉप में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है। विराट कोहली के अलाव दुनिया बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ की सालाना आय के साथ पांचवें स्थान पर है और टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर 80 करोड़ रुपये की सालाना कमाई के साथ 9वें स्थान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि इस सूची में सबसे टॉप पर बॉलीवुड के दबंग खान पहले स्थान पर है। सलमान खान की 253.25 करोड़ की सालाना कमाई आंकी गई है।