Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा भी हुए जसप्रीत बुमराह के फैन, कहा आज तक नहीं देखा बुमराह जैसा बेहतरीन गेंदबाज

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी खतरनाक गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाक में दम कर के रखा है. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट में शानदार जीत दिलाई. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने जमकर की बुमराह की तारीफ 

उन्होंने कहा,

“बल्लेबाजों के लिए उसे चुनना मुश्किल है. बुमराह मजबूत है, अच्छी गति से गेंदबाजी करता है और गेंद को अजीब तरीके से उठाता है. मैंने कभी भी बुमराह की तरह किसी को नहीं देखा उसके पास क्रीज के माध्यम से कम रन-अप लेकर इतनी बेहतरीन गेंदबाजी करना लाजवाब है. वह नई और पुरानी दोनों गेंद को दूर ले जा सकते हैं और अन्दर ला सकते हैं, और उनके पास एक अच्छा यॉर्कर है. बुमराह इस श्रृंखला में भारतीय आक्रमण के केंद्र हैं.

विराट कोहली ने भी जसप्रीत की जमकर तारीफ 

विराट ने कहा,

‘मेरे अनुसार जसप्रीत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. वह मैच विजेता है, इसमें कोई संदेह नहीं, फिर भले ही वह सिर्फ 12 महीने से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है. मेरे कहने का मतलब है कि अगर पर्थ जैसी पिच है तो ईमानदारी से कहूं तो मैं जसप्रीत बुमराह का सामना नहीं करना चाहता, क्योंकि अगर वह लय में आ गया तो आपको ध्वस्त कर सकता है.

अब तक इस टेस्ट सीरीज में बुमराह ने 20 विकेट अपने नाम किए हैं 

जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 20 विकेट लिएं हैं. उन्होंने इस साल शानदार गेंदबाजी की है. साउथ अफ्रीका हो या इंग्लैंड या अब ऑस्ट्रेलिया उन्होंने अपने शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. अब इस टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जाना है. इस मैच को लेकर एक बार फिर जसप्रीत बुमराह से उम्मीदें होंगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ग्लेन मैक्ग्रा भी हुए जसप्रीत बुमराह के फैन, कहा आज तक नहीं देखा बुमराह जैसा बेहतरीन गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.