Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खत्म माना जा रहा था लसिथ मलिंगा का करियर, लेकिन अचानक से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का करियर हाल के दिनों में खत्म माना जा रहा था। लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी में वो दमखम नजर नहीं आ रहा था जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। ऐसे में हर कोई ये संभावना जता रहा था कि लसिथ मलिंगा का करियर खत्म हो चुका है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लसिथ मलिंगा को सौंपी वनडे और टी-20 टीम की कमान

भले ही लोगों ने तो मान लिया था कि इस यॉर्कर किंग गेंदबाज का करियर खत्म होने वाला है लेकिन वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को लसिथ मलिंगा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के दौरे पर होने वाली श्रीलंका की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को टीम की कमान सौंप दी है।

लसिथ मलिंगा को दिनेश चांडिमल के स्थान पर बनाया गया कप्तान

श्रीलंका की मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने लंबे समय के बाद तीन महीनों पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी जब वो सितंबर में हुए एशिया कप में उतरे थे।

उसके बाद वैसे मलिंगा का प्रदर्शन इतना खास भी नहीं रहा है लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज दोनों के लिए ही श्रीलंका की टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। लसिथ मलिंगा को उनके रेगुलर कप्तान दिनेश चांडिमल के स्थान पर कप्तान बनाया गया है।

श्रीलंका न्यूजीलैंड में खेलेगी 3 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज

हाल ही में श्रीलंका की चयन समिति में बदवाल हुआ है और उनके बदलने के साथ ही टीम की कप्तानी भी बदल दी गई। जहां श्रीलंका के दौरे पर मलिंगा कप्तानी करेंगे तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डीकवेला को उपकप्तानी दी गई है।

श्रीलंका की टीम में न्यूजीलैंड के दौरे पर इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हो गई है। तो वहीं उनके ऑलराउंडर असेला गुनारत्ने ने भी लंबे समय के बाद फिर से वापसी की है। श्रीलंका न्यूजीलैंड में 3 वनडे और 1 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी।

श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीम

लसिथ मलिंगा(कप्तान), निरोशन डिकवेला(उपकप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दानुष्का गुणाथिलका, कुशल परेरा, दिनेश चांडिमल, असेला गुणारत्ने, कुळ मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, लक्षण संदाकन, सिकुगे प्रसन्ना, दुष्मंता चमीरा, कासुन रजिथा, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post खत्म माना जा रहा था लसिथ मलिंगा का करियर, लेकिन अचानक से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.