भारतीय टीम के कप्तान वह बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का नाम देश का बच्चा-बच्चा भी जानता हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले इस सालामी बल्लेबाज ने यह मुकाम कड़ी मेहनत और लग्न के बाद हासिल किया हैं।
भारतीय टीम के बेह्तरीन बल्लेबाज को कभी -कभी अपने एडीट्यूड के चलते खूब आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा हैं लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। हालांकि कोहली की इस कामयाबी में जितना कोहली ने अपना योगदान दिया हैं। उतना ही योगदान उनके चाहने वालों ने भी दिया हैं।
कोहली के साथ कुछ ऐसे लोग भी जुड़े हुए हैं। जिन्होंने इस खिलाड़ी का साथ हर अच्छे बुरे सफर में दिया हैं। जिनके सपोर्ट, सलाह के दम पर कोहली आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। तो आइए आज इसी कड़ी में जानते हैं कोहली की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही लोगों के बारें में।
कदम -कदम पर मां बाप का साथ

वैसे कोहली को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके पिता ने देखा था। बता दे कोहली के पिता पेशे से वकील थे। उनके पिता ने कोहली को आठवीं साल से ही क्रिकेट अकेडमी ज्वाइन करा दी थी।
कोहली के पिता पहले उन्हें स्कूल छोड़ने जाते थे और उसके बाद उन्हें अपने साथ ही अकेडमी भी लेकर जाते थे। कप्तान कोहली की माँ एक हाउस वाइफ हैं। कोहली तीन भाई बहन हैं। बता दे अंडर-13 खेलते वक्त कोहली बहुत अच्छे से रन बना रहे थे।
लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनका चयन नहीं हो पाया। जिसके चलते कोहली बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। लेकिन उस समय उनके माता पिता ने उन्हें सहारा दिया। कोहली के पिता का निधन 2008 में हो गया था। जिसका कोहली के जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ा था।
कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा

कोहली में महज आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर ली थी। यह क्रिकेट अकादमी दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर राजकुमार शर्मा ने स्थापित की थी। वही इस अकादमी के कोच भी थे। कोहली को सफलता के इस शिकार तक पहुंचाने में उनके बचपन के कोच का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।
उनके कोच कोहली को बड़े खिलाड़ियों के साथ मैच खिलाते थे। कोहली और कोच की कड़ी मेहनत के बाद ही उन्हें आज ये मुकाम हासिल हुआ हैं। उनके कोच ने कोहली को अपने पहले शतक को दूसरे और दूसरे शतक को तीसरे में बदलने के लिए कहा था।
जिसके बाद से ही कोहली ने अपने करियर में कई सारे रिकार्ड्स बनाये। बता दे जिसके बाद कोहली ने अपने शिष्य का फर्ज निभाते हुए राजकुमार को टीचर्स डे पर स्कोडा रैपिड कार गिफ्ट की थी।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने कई खिलाड़ियों के खेल में परफेक्शन लाने का काम किया हैं। पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान की दोस्ती से तो खैर हर कोई वाकिफ हैं। कोहली को जब भारतीय टीम के लिए चुना गया था।
तब धोनी ने उनका चयन श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने के लिए किया था। बता दे इस मैचों के दौरान कोहली ने 174 रन अपने नाम किये थे। कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए धोनी ने उन्हें टीम ने सुनिश्चित जगह दी थी। इतना ही नहीं धोनी ने उन्हें नंबर 3 पर खेलने का मौका भी दिया था।
विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा

कोहली ने अनुष्का शर्मा को साल 2013 से डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 के दौरान शादी कर ली थी। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को शादी से पहले और शादी के बाद कई बार मैदान में कोहली को सपोर्ट करते हुए देखा जा चुका हैं।
मैदान से ये दोनों एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते नजर आते हैं। जिसके वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। कोहली कई बार इंटरव्यू के वक्त इस बात को कह चुके हैं कि अनुष्का उनकी लाइफ को बहुत मोटीवेट करती हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ये है वो खास शख्स जिनके चलते आज सम्पूर्ण विश्व क्रिकेट पर राज कर रहे है विराट कोहली, चौथा नाम सबसे चौकाने वाला appeared first on SportzWiki Hindi.