Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिचेल जॉनसन ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ, कहा शॉट खेलने से पहले दो बार सोचें बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसम्बर से शुरू होने वाला है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज  मिशेल जॉनसन ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ़ की है. बता दें, अभी कुछ दिन पहले विराट कोहली और टीम पेन के बिच हुए विवाद के बाद जॉनसन  ने  विराट कोहली की जमकर आलोचना की थी.

क्या कहा ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने?

 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए जॉनसन ने कहा,

“जिस भारतीय तेज गेंदबाज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, वो है जसप्रीत बुमराह. उसका एक्शन एकदम अनोखा है लेकिन वो लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंद कराता है. वो बहुत कम खराब गेंद डालता है, जिसका मतलब है कि उसके खिलाफ रन निकालना मुश्किल है और कोई भी बल्लेबाज उसके खिलाफ अटैक करने से दो बार सोचेगा. वो किसी पर जिस तरह का दबाव बनाता है वो आखिर में विकेट पर आकर खत्म होता है.”

जॉनसन ने बुमराह के अलावा बाकी भारतीय तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की

उन्होंने कहा,

“इस बात में कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों में बतौर यूनिट उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है और विदेशी हालातों में  लगातार 20 विकेट निकाले हैं. उन्हें केवल स्थिती और पिच को बेहतर तरीके से समझने और सही लेंथ पकड़ने की जरूरत है. इशांत शर्मा काफी लंबे समय से टीम में है. वो बैट को तेज हिट कर रहा है, जो कि अच्छा संकेत है लेकिन उसे अपना लाइन को और ज्यादा निरंतर करना होगा. मोहम्मद शमी का एक्शन ज्यादा स्मूद है और उसके बाद अपनी शॉर्ट गेंद से बल्लेबाज को आश्चर्यचकित करने की क्षमता है. उमेश ने अपनी गेंदबाजी में एक यार्ड की गति और जोड़ ली है लेकिन वो स्विंग नहीं कर रहा है.”

भारतीय निचला क्रम हर बार फ्लॉप रहा है इस बारे में मिचेल जॉनसन ने कहा

 “ये काफी दुख की बात है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को हमेशा ही बल्लेबाजी के लिए प्रोत्साहित किया गया है. मैं खुद भी बल्लेबाजी बहुत पसंद करता था और विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ खेलना का मजा लेता था. भारतीय तेज गेंदबाजों को स्टार्क और कमिंस से बल्लेबाजी सीखनी चाहिए.”

बता दें, भारतीय टीम ने आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. और पृथ्वी शॉ की जगह पर मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दिया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मिचेल जॉनसन ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया सर्वश्रेष्ठ, कहा शॉट खेलने से पहले दो बार सोचें बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.