स्टीव रिक्सन को 2019 विश्वकप के अंत तक श्रीलंका के फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, शनिवार (7 दिसंबर) को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई. वह मनोज एबेविक्रेमा की जगह लेंगे, जिन्होंने निक पोथास के बाद इस वर्ष अप्रैल में फील्डिंग सलाहकार की भूमिका में टीम के साथ जुड़े थे.
ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट और 6 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं स्टीव रिक्सन

ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट और 6 एकदिवसीय मैच खेलने वाले स्टीव रिक्सन टीम के असिस्टेंट कोच भी होंगे. वो अपना कार्यभार 24 दिसंबर से न्यूजीलैंड में अपना कार्यभार संभालेंगे.
श्रीलंका टीम के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा,
“हमें टीम में स्टीव का स्वागत करने में प्रसन्नता हो रही है. मुझे यकीन है कि वह क्षेत्ररक्षण के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के साथ आगे बढ़ने में टीम की मदद करने में सक्षम होंगे.जो खेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है”
स्टीव रिक्सन इससे पहले पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं

स्टीव ने अपना करार पाकिस्तान से बढ़ाने से मना कर दिया था. मुख्य कोच मिकी आर्थर चाहते थे कि बैरी यह जिम्मेदारी संभालें इसी कारण पीसीबी के अधिकारियों और बैरी के बीच इस साल जून के तीसरे सप्ताह से ही बातचीत शुरू हो गई थी.
इस वजह से छोड़ा पाकिस्तान के फील्डिंग कोच का पद

बैरी जुलाई में टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन पीसीबी की आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद वह 25 अगस्त को टीम के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन पीसीबी की तरफ से हुई देरी के कारण उन्होंने अंतत: यह पद छोड़ने का फैसला किया. बैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1989 से 2004 तक 153 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं.
श्रीलंका की किस्मत स्टीव के आने से बदलेगी
श्रीलंका की टीम इस समय बहुत बुरे दौरे से गुजर रही है. अपने घर पर अभी श्रीलंका टीम को इंग्लैंड ने मात दी. विश्व कप 2019 को देखते हुए इस दिग्गज का टीम से जुड़ना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post श्रीलंका ने इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई को बनाया अपना फील्डिंग कोच appeared first on SportzWiki Hindi.