Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्था मदान संयुक्त चौथे स्थान पर

माराकेश (मोरक्को)
 भारतीय महिला गोल्फर आस्था मदान ने लाला ऐचा टूर स्कूल के तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रही हैं। अब उनका स्कोर आठ अंडर का है और वह इंग्लैंड की ब्रोंटे लॉ से पांच शाट पीछे हैं जिन्होंने कोर्स के रिकार्ड की बराबरी करने वाला 10 अंडर पार 62 का स्कोर बनाया। अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक (76) संयुक्त 25वें, दीक्षा दागर (77) संयुक्त 30वें जबकि वाणी कपूर (71) संयुक्त 35वें स्थान पर बनी हुई हैं। शर्मिला निकोलट (73) संयुक्त 65वें, सानिया शर्मा (71) संयुक्त 65वें और रिद्धिमा दिलावड़ी (76) इनके बाद हैं।