Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीमियर बैडमिंटन: अहमदाबाद ने बेंगलुरु को किया स्मैश

हैदराबाद
सौरभ वर्मा और कर्स्टी गिलमूर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग-4 में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए शुक्रवार को बेंगलुरु रैप्टर्स को 4-3 से हरा दिया। दो साल से अहमदाबाद टीम का हिस्सा बने सौरभ ने पहला पुरुष सिंगल जीता और किदाम्बी श्रीकांत के नेतृत्व वाली बेंगलुरु टीम को जीत हासिल नहीं करने दी। हालांकि श्रीकांत ने इस सत्र का अपना पहला मैच खेला और उसे जीता। अहमदाबाद की जोड़ी सात्विकसैराज रेंकी रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने ट्रम्प मैच में मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ को 13-15 15-11 15-14 से पराजित किया। रूसी ओपन चैंपियन सौरभ ने बी साई प्रणीत को 15-11 11-15 15-14 से हराया और अहमदाबाद को 3-0 से आगे कर दिया। श्रीकांत ने डैरेन लियू को 15-9 6-15 15-11 से हराया। बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन हेन्द्रा सेतियावान और मोहम्मद अहसान ने अपने ट्रम्प मैच में नंदगोपाल किदाम्बी और ली चुन हेई रेगीनाल्ड को 15-13 15-9 से हराकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक मैच में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गिलमूर ने बेंगलुरु की वू थी ट्रांग को 15-8 15-13 से हराकर जीत अहमदाबाद की झोली में डाल दी।