ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच अपने चरम पर है। इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसके बाद कड़ी टक्कर के बीच ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न पहुंची भारतीय टीम
2 टेस्ट मैच के बाद तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है।

मेलबर्न में दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के दिन शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम पर्थ टेस्ट में मिली एक करारी हार के गम के बीच पहुंची है।
मेलबर्न में भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए करनी होगी जीत दर्ज
वैसे तो भारतीय टीम को इस सीरीज का एकतरफा दावेदार माना जा रहा था लेकिन एडिलेड की जीत के बाद भारतीय टीम को पर्थ टेस्ट में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद भारत के हौंसलों को झटका लगा है।

भारतीय टीम की पर्थ टेस्ट मैच में मिली हार के साथ ही अब ये टेस्ट सीरीज एक अहम मोड़ पर जा पहुंची है जहां भारतीय टीम को सीरीज में जीतने के लिए मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
विराट कोहली सलामी जोड़ी के कारण दिखे टेंशन में
तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय टीम की सलामी जोड़ी के का लगातार फ्लॉप होना है। केएल राहुल और मुरली विजय दोनों ही बल्लेबाज इस सीरीज में अभी तक कोई कमाल नहीं कर सके हैं।
ऐसे में ये तो चिंता करने वाला मुद्दा जरूर है। हार के बाद मेलबर्न पहुंची भारतीय टीम के साथ कप्तान विराट कोहली को थोड़ा टेंशन में देखा गया था। विराट कोहली को जरूर भारतीय टीम की ये चिंता सता रही होगी कि आखिर जीत के लिए सलामी बल्लेबाज अपना रूप कब दिखाएंगे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो- मेलबर्न पहुंची भारतीय टीम, विराट कोहली इस कारण से दिखे जबरदस्त टेंशन में appeared first on SportzWiki Hindi.