भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल खेला गया. इस दौरान टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाजों से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ काफी ज्यादा परेशान रहे है. जिस वजह से कई बार ऑस्ट्रेलिया के बलेल्बाज़ चोटिल होने से भी बचे है. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज़ मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा के शरीर पर गेंद लगी थी. इस दौरान फिंच की ऊँगली में भी चोट लग गई थी. जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, वही अब उनकी चोट को लेकर अपडेट आ गया है.
बल्लेबाज़ी पर संदेह के बादल छाए

पर्थ टेस्ट मैच में पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले नाथान लियोन ने बात करते हुए कहा फिंच इस समय किसी भी गंभीर चोट के खतरे से बाहर है. पर हमे अभी संदेह है कि वो इस मैच में बल्लेबाज़ी करने के लिए आए या नही.
पिच से परेशान रहे बल्लेबाज़
Brutal Test cricket #AUSvIND pic.twitter.com/5NhNkByQYc
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लगातार बाउंसर और शॉर्टपिच गेंदें फेंकीं. 13वें ओवर में मोहम्मद शमी की ऐसी ही एक गेंद एरॉन फिंच के ग्लव्स से टकराई. फिंच दर्द से कराह उठे और फिजियो को मैदान पर बुलाया. दर्द से राहत नहीं मिलने पर फिंच रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. उनकी उंगली में चोट लगी है.
Marcus Harris was quickly back up on his feet after copping this.
He's been given the all clear to continue batting: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/jyy3McHD1P
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 16, 2018
फिंच की चोट के बाद मार्कस हैरिस भी भारतीय तेज गेंदबाजी का शिकार हुए. आठवें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद मार्कस हैरिस के सीधे हेलमेट से जा टकराई. बुमराह की इस गेंद को हैरिस ठीक से जज नहीं कर पाए थे और जब वे डक करने के लिए झुके, तब तक गेंद हेलमेट से टकरा चुकी थी. अंपायर ने तुरंत मेडिकल टीम को मैदान पर बुलाया. हालांकि, हैरिस को ज्यादा चोट नहीं लगी थी और वे जल्दी ही खेलने को तैयार हो गए.
उस्मान ख्वाजा को भी बैटिंग करते हुए चोट लगी. मोहम्मद शमी लगातार छोटी गेंदें फेंककर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे थे. उनकी एक ऐसी ही गेंद उस्मान ख्वाजा की उंगलियों में गेंद लगी. ख्वाजा जब अपनी उंगलियों को देख रहे थे, तब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उन्हें देखकर मुस्कुराते नजर आए. हालांकि, यह ऐसी चोट नहीं थी, जिससे ख्वाजा की बैटिंग प्रभावित होती.
The post भारत के लिए मुश्किलें बढ़ी, आरोन फिंच की चोट को लेकर नाथन लायन ने दिया ये अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.