भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज लगातार विफल हो रहे हैं. पहले टेस्ट में के एल राहुल और मुरली विजय फ्लॉप रहे थे. ये सिलसिला दूसरे टेस्ट में भी चला. पर्थ टेस्ट में जहाँ एक तरफ मुरली विजय अपना खाता भी नहीं खोल पाएं तो वहीं के एल राहुल जल्द ही अपना विकेट गवां कर चले आएं.
दोनों सलामी बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं

वो तो भला हो विराट और रहाणे का जिनकी वजह से टीम का सम्मानजनक स्कोर बन सका. इन दोनों बल्लेबाजों का फॉर्म लगातार गिरता जा रहा है. के एल राहुल जहाँ एक तरफ इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में आखिरी पारी में शतक को अगर निकाल दें तो वो लगातार फ्लॉप चल रहे हैं. वहीँ मुरली विजय कि अगर बात करें तो उनको इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम से बाहर कर दिया गया था.
दोनों सलामी बल्लेबाज पर जमकर बरसे सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दोनों सलामी बल्लेबाजों पर जमकर बरसे हैं. उन्होने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा,
“एक सलामी बल्लेबाज के रूप में, आप अपने घर के बाहर ऐसे शॉट्स नहीं खेल सकते हैं. मुरली तीनों पारियों में, नई गेंद के खिलाफ ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश की.आपको रक्षात्मक रूप से खेलना चाहिए. आप नई गेंद के साथ कवर ड्राइव नहीं खेल सकते हैं. मुरली के पास ज्यादा समय नहीं है, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, अब तीन पारी के बाद आपने रन नहीं बनाए हैं. मुरली विजय को अब सावधान रहना पड़ेगा.”
के एल राहुल को विराट कोहली से कुछ सीखना चाहिए

सौरव गांगुली ने के एल राहुल के लिए कहा,
“राहुल को कोहली से नई गेंद के साथ खेलना सीखना चाहिए. यदि आप एक सलामी बल्लेबाज बनने के लिए पैदा हुए हैं ,तो आपको नई गेंद से खेलना होगा. आपको नई गेंद के साथ रक्षात्मक रूप से खेलना है ना की उस गेंद पर ड्राइव लगाना है. आपको बड़े मैच में जाकर ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post के एल राहुल-मुरली विजय पर जमकर बरसे सौरव गांगुली, कह गये ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.