Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीवीएस लक्ष्मण ने ग्रेग चैपल पर साधा निशाना कहा, पूर्व कोच ने टीम के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े

भारतीय टीम के दिग्गज महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में एक किताब लिखी है. जिसका नाम ‘281 एंड बियॉन्ड्स’ है.इस किताब में इस खिलाड़ी ने कई किस्से बताएं हैं. जब इस किताब का विमोचन हुआ तब सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गजों की उपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा का विमोचन किया था.

पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर जमकर साधा निशाना 

भारत के महान बल्लेबाजों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर अपनी किताब के जरिए निशाना साधा है. लक्ष्मण ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई को बहुत ही कठोर और एक ऐसा व्यक्ति करार दिया जिसके पास बिल्कुल भी लचीला रवैया नहीं था. ध्यान दिला दें कि ग्रेग चैपल का 2005-07 का दो साल का करार रहा था.

चैपल के नेतृत्व में भारतीय टीम दो-तीन धड़ों में बंट गई थी

लक्ष्मण ने ‘281 एंड बियॉन्ड्स’ में लिखा कि चैपल के नेतृत्व में भारतीय टीम दो-तीन धड़ों में बंट गई थी. और खिलाड़ियों के बीच एक-दूसरे में विश्वास का घोर अभाव था. इस दिग्गज ने लिखा कि कोच चैपल के कुछ अपने पसंदीदा खिलाड़ी थे, जिनकी बहुत ही अच्छी तरह से देखभाल की गई, जबकि बाकी खिलाड़ियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. मेरी आंखों के सामने ही देखते-देखते टीम टुकड़ों में बंट गई. लक्ष्मण ने लिखा कि चैपल के संपूर्ण कार्यकाल के दौरान माहौल में कड़वाहट रही.

ग्रेग चैपल ने टीम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे 

वह भूल गए कि स्टार खिलाड़ी थे न कि कोच. चैपल बहुत ज्यादा समर्थन के साथ भारत पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने टीम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. मैदान के परिणाम यह दिखाते हैं कि चैपल के कुछ तरीकों ने काम किया, लेकिन इन परिणामों का कोच चैपल के साथ कोई लेना-देना नहीं था. वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि चैपल बेदअदब, कठोर, बहुत ही ज्यादा सलाह देने वाले और अपने रवैये के साथ बहुत ही जिद्दी थे. उनके भीतर प्रबंधन क्षमता का घोर अभाव था. लक्ष्मण ने कहा कि वह बल्लेबाज चैपल का हमेशा सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसा कोच चैपल के बारे में नहीं कहा जा सकता.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीवीएस लक्ष्मण ने ग्रेग चैपल पर साधा निशाना कहा, पूर्व कोच ने टीम के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.