भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय तेज गेंदबाज कहर बरसा रहे हैं. पहली पारी में बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी, तो वहीँ दूसरी पारी में भी भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को ज्यादा देर टिकने नहीं देर रहे. तेज गेंदबाजों का साथ जडेजा भी बखूबी निभा रहे हैं, उन्होंने पहली पारी में दो विकेट झटके.
इशांत शर्मा ने हेड को किया बोल्ड देखने वाला था इशांत शर्मा का रिएक्शन
.@ImIshant is PUMPED! pic.twitter.com/hScWlIMXKb
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) December 29, 2018
भारतीय टीम इस मैच में पकड़ बना रही थी. मैच में ट्रेविस हेड भारत और जीत के बीच आ गए थे. उन्हें बेहतरीन शुरुआत मिली थी. लेकिन इशांत शर्मा की शानदार गेंद ने उनको क्लीन बोल्ड कर दिया. बोल्ड करने बाद इशांत शर्मा ने जिस प्रकार ख़ुशी मनाई वो देखने लायक था. हेड ने 34 रन की पारी खेली.
यहाँ देखें वीडियो
Head wicket #AUSvIND pic.twitter.com/mWWpVpbh9Q
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 29, 2018
भारत की तेज गेंदबाजों की तिगड़ी (इशांत, बुमराह और शमी) ने साल 2018 में किया कमाल
भारत की तेज गेंदबाजों की तिगड़ी (इशांत, बुमराह और शमी) ने साल 2018 में 129 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. यह ना सिर्फ भारत बल्कि एक कैलेंडर ईयर में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली टेस्ट क्रिकेट की दूसरी तिगड़ी बन गई है. इन तीनों ने मोर्ने मोर्कल, मखाया नतिनी और डेल स्टेन को पछाड़ा है, जिन्होंने 2008 में 123 शिकार किए थे.
इस साल इशांत शर्मा ने किया है कमाल
हालांकि एक कैलेंडर ईयर में सर्वोच्च प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड कैरेबियाई तिगड़ी के नाम है, जिसमें जोएल गार्नर, माइकल होल्डिंग और मैल्कम मार्शल शामिल हैं. इन तीनों ने 1984 में 130 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था.इस साल इशांत शर्मा ने 11 मैच में 21.89 के औसत से 39 विकेट उखाड़े हैं. यकीनन यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ तिगड़ी बन गई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विडियो: इशांत शर्मा ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर जो कैमरे के सामने किया उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी appeared first on SportzWiki Hindi.