Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में बिहार के लाल आकाश कुमार ने लहराया परचम, जीता गोल्ड

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत में पहली बार आयोजित किए गए कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में बिहार के लाल ने परचम लहराया है. आज हुए कराटे चैंपियनशिप के मुकाबले में बिहार के आकाश कुमार ने परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. बता दें कि ये प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के अलावे विदेशों के भी खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इस चैंपियनशिप में जापान, चाइना, अमेरिका, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, भूटान, बांग्लादेश आदि जैसे 30 देशों के चयनित कराटेकारों ने भाग लिया है.

30 देंशों से आए खिलाड़ियों के बीच में बिहार के रहनेवाले आकाश ने सबको पटखनी देते हुए इस प्रतियोगिता मेें स्वर्ण पदक हासिल किया है. आकाश के लिए इस चैंपियनशिप में काफी कंप्टीशन था. लेकिन उसने सभी बाधाओं को पार करते हुए इस मुकाबले को जीत पूरे विश्व में बिहार के कराटेकारों का लोहा मनवा दिया है.

The post कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में बिहार के लाल आकाश कुमार ने लहराया परचम, जीता गोल्ड appeared first on Live Cities.