Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशांत शर्मा मेलबर्न में हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि, पीछे छोड़ सकते हैं इस दिग्गज गेंदबाज को

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच 26 दिसंबर बुधवार से मेलबर्न में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। इस समय दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर इस टेस्ट सीरीज में बराबरी पर है। मेलर्बन में खेले जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। दोनों टीमें तीसरे टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

AusvInd: मेलबर्न टेस्ट में इस तूफानी भारतीय खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस, नहीं तो इस दिग्गज की होगी एंट्री

इसी के साथ आपको बता दें कि मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इंशात शर्मा पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं। इंशात शर्मा ने अभी तक खेले दो टेस्ट मैचों में आठ विकेट ​लेने में कामयाबी हासिल की।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 89 टेस्ट मैचों में कुल 264 विकेट लिए है। इशांत शर्मा पूर्व भारतीय कप्तान और स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए दो विकेट और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन विकेट की आवश्यकता है। बिशन सिंह बेदी ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैच खेले हैं और 266 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारत ने अभी तक कंगारू धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में विराट एंड कंपनी के लिए ये सीरीज बहुत मायने रखती है।