ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड खेली जा रही है। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले रहे कई दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इसमें ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
मैक्सवेल अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल विक्टोरिया की तरफ से शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। वेस्टर्न वारियर्स के खिलाफ खेल जा रहे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 57 रन बनाये।
इस मैच में मैक्सवेल अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए। 57 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल नॉन स्ट्राइक पर रन आउट हुए जबकि गेंदबाज या किसी नया खिलाड़ी ने उन्हें आउट करने की कोशिश भी नहीं की।
कैच छूट विकेट पर लगी गेंद

वारियर्स टीम के तेज गेंदबाज मैथ्यू कैली की गेंद पर विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज ने सामने शॉट खेला। गेंद सीधे गेंदबाज कैली के हाथ में गयी लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया।
गेंदबाज के साथ से कैच छूटने के बाद गेंद सीधे विकेट पर जाकर लगी। उस समय मैक्सवेल अपनी क्रीज से बाहर खड़े थे। इसी वजह से अंपायर ने उन्हें आउट दिया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
टी-20 सीरीज में जमकर बोला था बल्ला

ग्लेन मैक्सवेल भले ही ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हो लेकिन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। पहले ही मैच में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अब वह वनडे सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।
मैक्सवेल ने इस साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला भी किया है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईपीएल नीलामी में अपना नाम नहीं दिया है। उनके अलावा आरोन फिंच, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे नाम शामिल हैं।
देखें रन आउट का वीडियो:
Dropped … then out! Maxwell stranded in unlucky fashion https://t.co/U1qRUzy1kQ
— Rishikesh Singh (@rishi_sports) December 7, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.