Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हीना सिद्धू ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के क्वालीफिकेशन में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली
दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक और दो की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफाइंग विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

युवा ओलंपिक चैंपियन मनु भाकर दूसरे स्थान पर रहीं। ट्रायल का आयोजन डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। हीना ट्रायल एक के दौरान क्वालीफिकेशन में 587 अंक के साथ 319 निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर रहीं।
उनका यह स्कोर गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन यूनान की अन्ना कोराकाकी के विश्व रिकॉर्ड के बराबर है। युवा ओलंपिक खेलों की विजेता मनु 579 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

दिन के अन्य मुख्य नतीजों में राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार और गुजरात की हेमा केसी ने उलटफेर किए। दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर पुरुष, युवा पुरुष और जूनियर पुरुष तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक जीता। हेमा केसी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में महिला विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मोदगिल को पछाड़ा।