Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान फुटबाल महासंघ पर एक बार फिर निलंबन का खतरा

कराची
फीफा ने पाकिस्तान फुटबाल महासंघ को चेताया है कि यदि देश के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव कराये गए तो उसे एक और प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। फीफा के एक प्रवक्ता ने कहा कि अदालत के निर्देशों पर चुनाव कराये जाने का मतलब पीएफएफ के मामले में तीसरे पक्ष का दखल है जो सदस्य देशों के लिये फीफा के संविधान के खिलाफ है। पीएफएफ के ताजा चुनाव कराये जाने हैं और प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की है। फीफा ने कहा कि पीएफएफ अध्यक्ष सैयद फैसल सालेह हयात को तीसरे पक्ष के दखल के बिना कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दी जानी चाहिये। अब समस्या यह है कि तीसरा पक्ष पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट है ।