Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, युवा खिलाड़ी को मिली जगह

पाकिस्तान की टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद पाक टीम दक्षिण अफ्रीका के दौर पर जायेंगे। वहां टीम 26 दिसम्बर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में चोट की वजह से लुंगी एन्गिदी को जगह नहीं मिली है। 13 सदस्यी टीम में नये नाम को भी शामिल किया गया है।

युवा जुबेर हम्जा को मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका की टीम युवा बल्लेबाजी जुबेर हम्जा को जगह मिली है। हम्जा बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. प्रथम श्रेणी मैचों में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसी साल जुलाई- अगस्त में भारत दौरे पर भी उनका बल्ला जमकर बोला था।

उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। चोट की वजह की कुछ समय से टीम से बाहर रहे हाशिम अमला की भी वापसी हुयी है। उन्होंने अपना अंतिम अन्तरराष्ट्रीय मैच अगस्त में खेला था।

लुंगी की जगह डुएन ओलिवियर को मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिदी की जगह डुएन ओलिवियर को टीम में जगह मिली है। ओलिवियर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 17 विकेट हैं।

ओलिवियर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच अक्तूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लुंगी एन्गिदी चोट की वजह से 12 हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे।

फरवरी तक चलेगा दौरा

पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट मैच खेलने के बाद 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 26 दिसम्बर से सेंचुरियन में खेला जायेगा वहीं दूसरा मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जायेगा। तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

इस प्रकार है दक्षिण अफ्रीका की टीम:

फफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, थूनिस डी ब्रुइन, क्विंटन डीकॉक, डीन एल्गार, जुबैर हम्ज़ा, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डुएन ओलिवियर, वेरनॉन फिलेंडर, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की सबसे मजबूत टीम, युवा खिलाड़ी को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.